बीच सड़क गाय को रोटी खिला रहा था शख्स, तभी वहां पहुंच गईं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऐक्शन मोड में हैं। वो लगातार दिल्ली के लोगों के लिए काम कर रही हैं। इसी बीच वो अपने काफिले के साथ कहीं जा रही थी कि सड़क पर उन्होंने ऐसा कुछ देखा जिसे देखकर वो रुक गईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऐक्शन मोड में हैं। वो लगातार दिल्ली के लोगों के लिए काम कर रही हैं। इसी बीच वो अपने काफिले के साथ कहीं जा रही थी कि सड़क पर उन्होंने ऐसा कुछ देखा जिसे देखकर वो रुक गईं। दरअसल एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच गाय को रोटी खिला रहा था। यह देखकर सीएम रुकीं और उन्होंने कार चालक से बात की। उन्होंने चालक से अनुरोध किया कि इस तरह बीच सड़क पर गायों को रोटी खिलाने से बचना चाहिए।
कार ड्राइवर से क्या हुई बात
वीडियो में दिख रहा है कि सीएम हाथ जोड़कर शख्स से अनुरोध करती हैं कि वह बीच सड़क पर गाय को रोटी न दे। शख्स भी जोड़कर सीएम की बात मान लेता है। वह कहता है कि अब मैं कभी गाय को सड़क पर रोटी नहीं दूंगा। सीएम कहती हैं वादा कीजिए। इसपर शख्स कहता है पक्का प्रॉमिस। सीएम कहती हैं कि आपने गाय को रोटी दी देखिए वो सड़क पर खा रही है। ऐसा मत अब करना। इस दौरान वहां पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। जिसे उनके बॉडीगार्ड और पुलिस क्लियर करते हैं।
सीएम के काफिले के सामने आई थीं गाय
इससे पहले दिल्ली का बजट पेश करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री के काफिले के सामने चार-पांच गाय आ गई थीं। तब उन्होंने कार से उतरकर अधिकारियों को इस समस्या को दूर करने के दिशा-निर्देश दिए थे। शालीमार बाग के पास हैदरपुर फ्लाईओवर से सीएम का काफिला गुजर रहा था। तभी अचानक कुछ गाय काफिले के सामने आ गईं। जिसकी वजह से काफिला रुक गया और सीएण बाहर निकल आईं। उन्होंने अपने साथ चल रहे अधिकारियों को उन गायों को आश्रय स्थल भेजने का आदेश दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि इसे लेकर ठोस उपाय किए जाएं ताकि आम लोगों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।