आंधी से टूटे बिजली के पोल और तार, आपूर्ति बाधित
Pratapgarh-kunda News - आंधी के कारण अंतू इलाके में कई गांवों की बिजली गुल हो गई। सड़वा चंडिका उपकेंद्र के पास विद्युत पोल टूटने से 4 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। रात 11 बजे मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। शुक्रवार को...

अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। आंधी की वजह से गुरुवार को अंतू इलाके में कई गांव की बिजली गुल रही। देर रात मरम्मत के बाद कुछ गांव की आपूर्ति बहाल कराई गई। शुक्रवार दोपहर तक मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
सड़वा चंडिका उपकेंद्र के गौरबारी के समीप तेज आंधी के चलते विद्युत पोल टूटने से करीब 4 घंटे तक आपूर्ति बंद रही। रात करीब 11 बजे मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। अंतू उपकेंद्र पर तेज आंधी के चलते गुरुवार शाम कई गांव के पास बिजली के पोल, तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। नगर पंचायत के कुछ मोहल्लो की आपूर्ति भी फाल्ट के चलते बंद रही। शुक्रवार सुबह से कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की गई। अंतू उपकेंद्र के स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास विद्युत पोल टूटने से लोहिया नगर, गोकुलपुर, स्वामी का पुरवा, मिश्रौली समेत आधा दर्जन वार्ड में आपूर्ति रातभर ठप रही। शुक्रवार दोपहर बाद मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।