India Vikas Parishad Prayag Province Takes New Responsibilities in Ceremony शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIndia Vikas Parishad Prayag Province Takes New Responsibilities in Ceremony

शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया

Prayagraj News - भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत का दायित्व ग्रहण और सम्मान समारोह जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। विभिन्न शाखाओं को पुरस्कार और सम्मान...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 13 April 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया

भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत का दायित्व ग्रहण और सम्मान समारोह जीरो रोड स्थित जैन धर्मशाला के भगवान ऋषभदेव सभागार में हुआ। इसमें राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक मुकेश जैन और क्षेत्रीय महासचिव रविप्रकाश जायसवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, महासचिव अमित श्याम और वित्त सचिव आरपी शर्मा को शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया। लक्ष्य शाखा को पिछले सत्र में सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंगलमय, कालिंदी, तेजस्विनी और त्रिवेणी शाखा को महाकुम्भ-2025 में सेवा कार्य से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा सम्मान अनूप चन्द्र जैन, निखिलेश कुमार, आशीष चतुर्वेदी, नीलिमा उपाध्याय, संध्या जायसवाल और मिहिर सिंह को दिया गया। संचालन अमित श्याम और धन्यवाद आरपी शर्मा ने दिया। क्षेत्रीय सचिव निशा जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनूप चन्द्र जैन, अरुण कुमार जायसवाल, शिवनंदन गुप्ता, राजीव रत्न भार्गव, प्रांतीय महिला सहभागिता रश्मि शुक्ला, मनोज मिश्रा, नीलिमा उपाध्याय, गीरीश चंद्र जायसवाल, मनीष सिंह, मिहिर सिंह, वीरेश्वर बनर्जी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।