Severe Storm Halts Water Supply in Prayagraj Residents Struggle आंधी, बारिश में उड़ी बिजली, पूरे शहर की जलापूर्ति ठप, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSevere Storm Halts Water Supply in Prayagraj Residents Struggle

आंधी, बारिश में उड़ी बिजली, पूरे शहर की जलापूर्ति ठप

Prayagraj News - प्रयागराज में रविवार सुबह आंधी और बारिश के कारण पूरे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग ने उपकेंद्रों से सप्लाई बंद कर दी, जिससे नलकूपों से पानी नहीं आया। कई लोग गंगा स्नान के लिए चले गए। सुबह आठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 13 April 2025 11:26 AM
share Share
Follow Us on
आंधी, बारिश में उड़ी बिजली, पूरे शहर की जलापूर्ति ठप

प्रयागराज। आंधी बारिश से रविवार सुबह लगभग पूरे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई। सुबह तेज हवा चलने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने उपकेंद्रों से सप्लाई बंद कर दी। इसकी वजह से शहर के सभी नलकूपों से जलापूर्ति रुक गई। सुबह सात बजे तक जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर साप्ताहिक अवकाश के दिन कई लोग गंगा स्नान करने चले गए। खुसरोबाग जलकल मुख्यालय की बिजली सप्लाई चालू होने के चलते एक तिहाई शहर की जलापूर्ति हो रही थी, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। खुसरोबाग से जलापूर्ति वाले इलाकों में बिजली नहीं होने के चलते संकट रहा। सुबह आठ बजे के बाद धीरे-धीरे बिजली सप्लाई बहाल होने के साथ जलापूर्ति बहाल होने लगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।