Tragic Holi Incident Two Young Men Drown While Bathing at Sangam होली वाले दिन संगम में डूबे दो युवक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTragic Holi Incident Two Young Men Drown While Bathing at Sangam

होली वाले दिन संगम में डूबे दो युवक

Prayagraj News - होली के दिन दो युवक संगम स्नान करने पहुंचे, जहां वे नारियल से खेलते समय डूब गए। 25 वर्षीय अजीत शर्मा और 24 वर्षीय विजय शर्मा को गोताखोरों ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद निकाला, लेकिन तब तक उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 15 March 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
होली वाले दिन संगम में डूबे दो युवक

होली के दिन शुक्रवार को दोस्तों संग संगम स्नान करने पहुंचे दो युवक डूब गए। गोताखोरों ने दोनों का शव बरामद किया। दोनों जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे। शुक्रवार दोपहर पांच युवक संगम में स्नान को पहुंचे। स्नान करते समय 25 वर्षीय अजीत शर्मा और 24 वर्षीय विजय शर्मा नारियल से खेलने लगे। वे एक-दूसरे की तरफ नारियल फेंकने लगे। इसी दौरान अचानक अजीत नारियल पकड़ने की कोशिश में गहराई में चला गया। वह डूबने लगा। यह देखकर विजय ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। अन्य दोस्तों ने शोर मचाया। जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचते, इससे पहले दोनों गहरे पानी में समा गए थे। गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि शव बरामद होने के बाद दारागंज पुलिस को सूचना दी गई। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक पिछले दो-तीन वर्ष से झूंसी स्थित एक आश्रम में रहकर काम करते थे। आश्रम के लोगों को सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।