मामला विचाराधीन होने के बावजूद करा दिया कब्जा
Raebareli News - ऊंचाहार के एक किसान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर हल्का लेखपाल पर आरोप लगाया है कि उसके भूमि विवाद के बावजूद उसकी भूमि पर जबरन पथरगढ़ी की गई। किसान ने न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष...

ऊंचाहार,संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर हल्का लेखपाल पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भेजा। भेजे गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया कि उसकी भूमिधरी जमीन का एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद हल्का लेखपाल ने दूसरे के प्रार्थना पत्र पर उसकी भूमिधरी जमीन पर पथरगढ़ी करा दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने के बाद न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे गुरुदयाल मजरे पुरबारा गांव के रहने वाले परशुराम ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमिधरी जमीन गाटा संख्या 767 में दो बीघा जमीन का एक वाद राजस्व न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के आदेश पर भूमि की पैमाइश हुई थी। इसमें उसकी भूमि दूसरे पक्ष के भूमि में पाई गई। इस भूमि पर उसे कब्जा नहीं मिला था कि दूसरे पक्ष ने पत्थरगढ़ी की अपील की। जिस पर उसने आपत्ति की। इसके बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल ने जबरन उसकी भूमि पर पत्थरगढ़ी करा दी । इस मनमानी के विरुद्ध वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी किसी ने सुनवाई नहीं की है। खुलेआम न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ा दी गई और उसकी भूमि पर दूसरे को कब्जा दिला दिया गया है। पूरे प्रकरण की शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री से करके न्याय की गुहार लगाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।