Police Arrest Two Youths for Abducting Minor Girl in Mohanganj बालिका के अपहरण के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsPolice Arrest Two Youths for Abducting Minor Girl in Mohanganj

बालिका के अपहरण के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Raebareli News - तिलोई के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को नाबालिग बालिका को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया। बालिका 6 सितंबर को घर से गायब हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवकों को कोंची मोड़ के पास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSun, 8 Sep 2024 10:30 PM
share Share
Follow Us on
बालिका के अपहरण के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

तिलोई संवाददाता। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोंची मोड़ के पास पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों पर एक नाबालिग बालिका को भगाने का आरोप था। पुलिस ने बालिका को भी बरामद कर लिया है। तिलोई थाना क्षेत्र से बीती छह सितम्बर को एक नाबालिग बालिका रात 12 बजे घर से गायब हो गई थी। बालिका के पिता ने बालिका के गायब होने का मुकदमा थाने पर दर्ज करवाया था साथ ही आरोपी को नामजद करते हुए, आरोपी पर संदेह जाहिर किया था। रविवार की सुबह साढे नौ बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोची मोड़ के पास से पास्को एक्ट में वांछित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान मोहित पुत्र हरि प्रसाद, अर्जुन पुत्र गया प्रसाद गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने गायब हुई बालिका को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।