BJP s Success Rooted in Active Party Members Says Minister Baldev Singh Aulakh सक्रिय सदस्य होता है पार्टी की रीढ़:राज्यमंत्री, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBJP s Success Rooted in Active Party Members Says Minister Baldev Singh Aulakh

सक्रिय सदस्य होता है पार्टी की रीढ़:राज्यमंत्री

Rampur News - राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सक्रिय पार्टी सदस्य चुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भाजपा की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया और बताया कि पार्टी ने लगातार तीसरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 10 April 2025 06:09 AM
share Share
Follow Us on
सक्रिय सदस्य होता है पार्टी की रीढ़:राज्यमंत्री

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पार्टी का एक सक्रिय सदस्य उसकी रीढ़ होता है। सदस्य के दम पर ही चुनाव जीते जाते हैं। वह नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर विधानसभा स्तर के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा को यह उपलब्धि सभी कार्यकर्ताओं के बल पर मिली है। कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और प्रयास के चलते भाजपा ने देशभर में सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का गौरव हासिल किया है। साथ ही केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली पार्टी भी बनी है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ, सबका विकास मंत्र के तहत भाषा, प्रान्त, धर्म, पंथ एवं सम्प्रदाय आदि से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री की विदेश नीति से भारतवर्ष की विश्व स्तर पर साख बढ़ी है। राम मंदिर की कल्पना भी भाजपा के आने के बाद साकार हो पाई और एक भव्य मंदिर भी आज हम सभी के बीच उपस्थित है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, संतोख सिंह खैहरा, चेतन पारुथी, राजेश सैनी, रवि यादव, अंगनलाल, योगेश झाम, शमीम हसन, इन्द्रजीत यदुवंशी, धननूमल बंसल, रोहिताश मौर्य, रजनीश पटेल, बलविंदर सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।