Celebration of Lord Parshuram Jayanti at Ancient Shiva Temple धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCelebration of Lord Parshuram Jayanti at Ancient Shiva Temple

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

Rampur News - बुधवार को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का आयोजन श्री ब्राह्मण सभा द्वारा प्राचीन शिव मंदिर पर धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पं. सीताराम शर्मा और डॉ. विवेक शुक्ला ने पूजा से किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 1 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

बुधवार को श्री ब्राह्मण सभा के द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पं. सीताराम शर्मा और अध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा डॉ. विवेक शुक्ला ने पूजन कर कराया।कार्यक्रम में पं. मुकेश कौशिक के द्वारा परशुराम चालीसा का पाठ कराया गया। कार्यक्रम में संतोष त्रिवेदी एवं डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा के द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन वैद्य मनोहर लाल शर्मा के द्वारा किया गया।जिसके बाद सभा के अध्यक्ष द्वारा सभी नगर वासियों को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।कार्यक्रम

में नित्यानंद शर्मा,राजेन्द्र शर्मा,मुकेश कौशिक,भुवनेश भार्गव,राम कुमार शर्मा,ममता अत्रि, वासू शर्मा, प्रवेश शुक्ला,भुवनेश्वर दयाल शर्मा, हनी शर्मा, शनि शर्मा, केतन शर्मा, विशाल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, चिंतामणि बहुगुणा, विशाल शर्मा, यतेंद्र कुमार अत्रि राजीव कुमार गौड़, डॉ. रोहतास शर्मा आदि ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।