Police File Case Under IT Act Against Mangesh Bharti for Offensive Comments on Noor Mahal and Nawabs नूर महल और नवाबों पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsPolice File Case Under IT Act Against Mangesh Bharti for Offensive Comments on Noor Mahal and Nawabs

नूर महल और नवाबों पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

Rampur News - पुलिस ने पूर्व मंत्री नवेद मियां की तहरीर पर मंगेश भारती के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मंगेश पर समाज में तनाव और नफरत फैलाने के आरोप हैं। इसके अलावा, उसने भाजपा नेता फसाहत अली खां को गर्दन...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 11 April 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
नूर महल और नवाबों पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

नूर महल और नवाबों पर अपमाजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री नवेद मियां की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ गंज कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जबकि, पुलिस इसी आरोपी के खिलाफ भाजपा नेता की गर्दन काटने की धमकी देने के आरोप में भी कुछ दिन पहले केस दर्ज कर चुकी है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गंज पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा था कि कि मंगेश भारती सपा कार्यकर्ता है। इनके ऊपर कई मुकदमें दर्ज है। वह लगातार सोशल मीडिया पर समाज में तनाव, नफरत, कटुता और धार्मिक उन्माद या विवाद उत्पन्न करने वाले पोस्ट करता रहता हैं। वह राजनीतिक रंजिश के आधार पर सपा के विरोधी दलों के लोगों पर अशोभनीय व अश्लील टिप्पणियां करता है। नावेद मियां ने आरोप लगाया कि एक दिन वह भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू के घर ईद मिलने गए थे, वहां उन्होंने अपने मोबाईल पर देखा कि मंगेश भारती के द्वारा नूर महल और उनके परिवार के नवाबों के लिए अपमानजनक, अशोभनीय व अश्लील टिप्पणी की गई। जिसके बाद नवेद मियां ने मंगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। गंज थाने में मंगेश के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा नेता शानू की गर्दन काटने की दी थी धमकी

रामपुर। इसी माह भाजपा नेता फसाहत शानू के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी की गई थी। जिसमें उनकी गर्दन काटने तक की धमकी दी गई थी।जिस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उस केस में भी मंगेश भारती का नाम शामिल था।

एफआईआर के बाद भी बयानबाजी जारी

रामपुर। आरोपी मंगेश भारती पुलिस से बेखौफ है। शायद यही वजह है कि एक केस दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर अमर्यादित बयानबाजी का सिलसिला उसने जारी रखा। भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू के साथ ही नूरमहल और नवाबों पर भी अमर्यादित पोस्ट की गईं। हालांकि, पुलिस दबिश दे रही है लेकिन, आरोपी फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।