मरम्मत के चलते बंद रहेगी भोट क्षेत्र की आपूर्ति
Rampur News - विद्युत वितरण उपखण्ड केमरी में 27 फरवरी को 33/11 केवीए मरम्मत कार्य के दौरान छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपकेन्द्र भोट से संबंधित 33 केवी लाइन की पोलो शिफ्टिंग...

विद्युत वितरण उपखण्ड केमरी के अन्तर्गत 33/11 केवीए मरम्मत कार्य के दौरान 27 फरवरी को छह घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने जानकारी दी। कि 27 फरवरी को उपकेन्द्र भोट से सम्बन्धित 33 केवी लाइन थूनापुर से भोट तक सड़क के चौडीकरण हेतु पोलो की शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सवेरे दस से शाम चार बजे आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति को पहले की तरह सुचारु कर दिया जाएगा। उन्होंने मरम्मत कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से विभाग को सहयोग किए जाने का आग्रह किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।