ruckus during door puja that baraatis gharaatis started hitting each other with sticks groom also held held hostage द्वारपूजा में ऐसा मचा बवाल कि शादी भूल लाठियां चटकाने लगे बाराती-घराती, दूल्‍हा भी बना बंधक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsruckus during door puja that baraatis gharaatis started hitting each other with sticks groom also held held hostage

द्वारपूजा में ऐसा मचा बवाल कि शादी भूल लाठियां चटकाने लगे बाराती-घराती, दूल्‍हा भी बना बंधक

द्वार पूजा के दौरान बाराती और घराती पक्ष में संघर्ष हो गया। इस दौरान लोहे के रॉड से हमला किया। जमकर लाठियां भी चटकीं। विवाद में दोनों पक्ष से कुल 14 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान दूल्हा और उसके परिजनों को घराती पक्ष ने बंधक बना लिया।

Ajay Singh संवाददाता, संतकबीरनगरThu, 1 May 2025 02:53 PM
share Share
Follow Us on
द्वारपूजा में ऐसा मचा बवाल कि शादी भूल लाठियां चटकाने लगे बाराती-घराती, दूल्‍हा भी बना बंधक

यूपी के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के भैसही उर्फ भैसवरिया गांव से ग्राम बेलडुहा गई बारात में बुधवार रात जमकर मारपीट हुई। द्वार पूजा के दौरान बाराती और घराती पक्ष में संघर्ष हो गया। इस दौरान लोहे के रॉड से हमला किया। जमकर लाठियां भी चटकीं। विवाद में दोनों पक्ष से 14 लोग घायल हो गए। जिनका उपचार निकट के अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान दूल्हा और उसके परिजनों को घराती पक्ष ने बंधक बना लिया। दूल्हे के पिता ने नगदी और जेवरात छीन लेने का आरोप लगाया है। गुरुवार अपराह्न तक दूल्हे सहित परिजनों को रोक कर विवाह कराए जाने की बात कही जा रही है। दुल्हन के घर पर पुलिस फोर्स मौजूद है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता को लेकर बातचीत चल रही है। विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

महुली क्षेत्र के ग्राम भैंसही उर्फ भैसवरिया से बुधवार की शाम दूल्हा प्रवीण पुत्र विश्वनाथ शर्मा की बारात क्षेत्र के बेलडूहा गांव गई थी। द्वार पूजा के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच तू तकरार होने लगी। लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद आगे की रस्म शुरू हुई। जैसे ही मंच पर जयमाल कार्यक्रम शुरू होने वाला था। एक बार पुनः घराती और बाराती पक्ष आपस मे भिड़ गए। लोहे की रॉड और लाठियां चटकने लगीं।

ये भी पढ़ें:10 मिनट लगातार गिरते रहे ओले, पूर्वी यूपी में भारी बारिश; पति-पत्‍नी की मौत

मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया। काफी देर तक मारपीट हुई। विवाद में बाराती पक्ष से दूल्हे के पिता विश्वनाथ शर्मा (60) पुत्र गोमती शर्मा, दूल्हे का भाई गोविंद के अलावा अवधेश यादव (17) पुत्र राजाराम यादव निवासी खलीलाबाद, रवि किशन (18) पुत्र मुनिराम गौतम निवासी घोरहट, राम जनक (22), राम यज्ञ (24) पुत्रगण जगरनाथ, विनोद (25) पुत्र राम दयाल, गोविंद पुत्र गिरजेश उम्र (25), शिवपूजन शर्मा पुत्र जगरनाथ शर्मा, आकाश शर्मा (18) पुत्र सुभष चन्द्र, आनंद गोंड (22) के अलावा घराती पक्ष से सत्येन्द्र शर्मा और सुरेंद्र शर्मा घायल हो गए।

इन सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच दूल्हे के पिता विश्वनाथ शर्मा ने नगदी और जेवरात छीन लेने का आरोप लगाया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जबकि घराती पक्ष द्वारा विवाह में दूल्हे पक्ष पर द्वार पूजा के दौरान महिलाओं की तरफ आतिशबाजी का रुख कर देने की बात के साथ रस्म में सिंघौरा नहीं लाने की वजह से विवाद होने की बात कही जा रही है। विवाद से अफरा-तफरी मच गई। विवाद के बाद घराती पक्ष द्वारा दूल्हे परवीन के अलावा अन्य परिजनों को बंधक बना लिया गया। गुरुवार दोपहर तक विवाह के बाद दूल्हे को जाने देने की बात कही जा रही है। फिलहाल दोनों तरफ से कुछ लोग आपसी बातचीत कर मामले के निपटाने में जुट गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दुल्हन के घर पर पुलिस फोर्स मौजूद है।

ये भी पढ़ें:पाक नागरिक को टीचर बनाने में कई की भूमिका संदिग्‍ध, जांच के बाद भी मामला दबाया

पुलिस पर लगाया थाने से वापस लौटा देने का आरोप

द्वार पूजा के दौरान खूनी संघर्ष में चौदह लोग चुटहिल हो गए थे। बाराती पक्ष की माने तो वह लोग खून से लथपथ होकर महुली थाने पहुंचे तथा न्याय की गुहार लगाई। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उन्हें रात में ही बैरंग वापस लौटा दिया। पुलिस ने कहा कि पहले विवाह कराओ तब जाकर आगे कार्रवाई होगी। जिसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल सका।

द्वार पूजा के दौरान खूनी संघर्ष में चौदह लोग चुटहिल हो गए थे। बाराती पक्ष की माने तो वह लोग खून से लथपथ होकर महुली थाने पहुंचे तथा न्याय की गुहार लगाई। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उन्हें रात में ही बैरंग वापस लौटा दिया। पुलिस ने कहा कि पहले विवाह कराओ तब जाकर आगे कार्रवाई होगी। जिसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल सका।