Imran Masood Affirms Congress Will Contest All Assembly Seats in District सातों सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: सांसद, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsImran Masood Affirms Congress Will Contest All Assembly Seats in District

सातों सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: सांसद

Saharanpur News - सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस जिले की सभी विधानसभा सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय निकायों पर कब्जा कर संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने 2029 के चुनावों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरThu, 22 May 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
सातों सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: सांसद

नागल। सांसद इमरान मसूद ने कहा फिर दोहराया कि कांग्रेस जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हाजी अब्दुल लतीफ के आवास पर सांसद ने जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि इमरान मसूद दूसरे लोगों को आगे नहीं बढ़ने देते वे बताए कि मसूद अख्तर, नरेश सैनी, माविया अली को किसने विधायक बनवाया। कहा कि हमारा फोकस 2029 का चुनाव है। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधायक, सांसद का काम नाली व खड़ंजा बनवाने का नहीं है यह काम स्थानीय निकायों का होता है।

जिला पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ो और स्थानीय निकायों पर कब्जा करों। यह ही आधार होते हैं इनकी मजबूती से ही विधायक व सासंद की सीट मिलती है। संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल तक पकड़ बनानी है। इस दौरान रागिब अंजुम, इस्लाम प्रधान, इकराम, इसरार प्रधान, शमशाद, महबूब, समयदीन, सोनू मलिक, ताहिर आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।