समर कैंप के उद्घाटन पर निकाली तिरंगा यात्रा
Sambhal News - राजरानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन समर कैंप की शुरुआत देशभक्ति के माहौल में हुई। पहले दिन वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया और 'ऑपरेशन सिंदूर' की गौरवगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा...

राजरानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हज़रत नगर गढ़ी में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर वातावरण में हुआ। प्रथम दिन की शुरुआत वीर सैनिकों को सम्मानित करने और हाल ही में सफल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा के आयोजन से की गई। यात्रा में विद्यालय की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे जोशीले नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा विद्यालय से शुरू होकर स्टेशन रोड, मुख्य बाज़ार होते हुए शिव मंदिर तक पहुँची, जहाँ देश की रक्षा में लगे वीर जवानों की कुशलता के लिए भगवान शिव को पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय अध्यक्ष भीष्म शर्मा और प्रधानाचार्य अवनीश चौहान ने की। उनके साथ मनोज कुमार, अनुज शर्मा, रश्मि चौधरी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह, कुलदीप ठाकुर, विजय पाल सिंह, राजबहादुर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।