Train Cancellations Cause Travel Hassles for Passengers in Santkabir Nagar ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान रहे यात्री, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsTrain Cancellations Cause Travel Hassles for Passengers in Santkabir Nagar

ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान रहे यात्री

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में मुंबई और दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें गुरुवार को निरस्त हो गईं। यात्रियों को गोरखपुर, फैजाबाद, और गोंडा स्टेशनों पर पहुंचने में कठिनाई हुई। गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के कारण कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरFri, 2 May 2025 01:21 PM
share Share
Follow Us on
ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान रहे यात्री

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मुंबई व दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेन गुरुवार को निरस्त रही। इससे इन शहरों को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। अधिकांश लोगों ने फैजाबाद, गोंडा व गोरखपुर स्टेशन से इन ट्रेनों पर यात्रा की। लेकिन यात्रियों को इन स्टेशनों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। गोरखपुर में बीते 12 अप्रैल से 4 मई तक के लिए मेगा ब्लाक लिया गया है। इससे जनपद के स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं आ रही है। इससे लोगों को अपने शहर तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ रहा है।

मुंबई जाने वाली 15029 पुणे एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इससे मुम्बई को जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। वहीं दिल्ली जाने वाली 15057 आनंद विहार ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। इससे दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। जिन लोगों के पास निजी साधन रहा वे तो आसानी से गोरखपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गए लेकिन जिनके पास केवल सवारी का सहारा रहा वे रोडवेज की बस के लिए मेहदावल बाईपास के लिए निकल पड़े। रोडवेज की जैसे ही बसें रुकती रहीं वैसे ही इन वाहनों की सीटे भर जा रही थीं। इनमें सबसे अधिक लखनऊ के लिए सवारी बसों पर बैठ रही थीं। लोग चारबाग रेलवे सटेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए रवाना हो रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।