Dowry Harassment Case Filed Against Six in Lambhua Uttar Pradesh सुलतानपुर: पति, समेत आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न का केस, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsDowry Harassment Case Filed Against Six in Lambhua Uttar Pradesh

सुलतानपुर: पति, समेत आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sultanpur News - लंभुआ के पिलखिनी गांव में रंजना की शादी राम बहादुर से हुई थी। शादी के बाद से पति और उसके परिवार ने रंजना के मायके से 10 लाख रुपए और एक बीघा जमीन की मांग की। लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 7 April 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर: पति, समेत आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न का केस

लंभुआ। संवाददाता लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी पन्नालाल पाल की पुत्री रंजना की शादी वर्ष 2023 में प्रतापगढ़ जनपद के कोहड़ौर थाना सूरजगढ़ गांव निवासी राम बहादुर पाल से हुई थी। रंजना के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार ससुराल पक्ष को काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति राम बहादुर, ससुर राम सजीवन, सास पार्वती देवी, देवर शिव बहादुर, नंद सुनीता तथा पूनम आए दिन लड़की के मायके से दस लाख रुपए नगद तथा एक बीघे जमीन की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि दहेज की मांग को ही लेकर प्रताड़ित करते हैं और घर से निकाल दिए। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।