उन्नाव में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसानों के लिए आफत
Unnao News - उन्नाव में हाल ही में हुई झमाझम बारिश ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। गेहूं की कटाई के समय पर बारिश ने फसल को गिरा दिया और कई जगह पानी में डूब गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है,...
उन्नाव, संवाददाता। जिले में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर की सकरी गलियों में पानी भर गया। वहीं तेज हवाओं और बारिश की वजह से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ। गेंहू की पकी फसल कई जगह गिर गई तो कई जगह गट्ठर पानी मे डूबे नजर आए। शहर में रात एक बजे गई बत्ती सुबह तक नहीं आई तो घरों पर पानी के लिए भी त्राहि त्राहि मची। अभियन्ता मौसम नार्मल होने पर ही सप्लाई शुरू करने की बात कह रहे है। तापमान चार डिग्री लुढ़का तो ठंडी हवाओं ने राहत भी दिया। तेज गरज चमक के साथ बादल बरसना शुरू हुए तो सुबह नौ बजे तक नहीं थमे। तेज हवा के साथ बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। इसी वजह से कहीं पर गेहूं की पकी फसल गिर गई तो कहीं पर कटाई के बाद भीग गई। इससे किसानों को दिक्कत हुई। कृषक कहते है, की इस समय रबी सीजन की सरसों, गेहूं, चना और मटर आदि की फसलें खेतों में हैं। गेहूं की कटाई शुरू है। कई स्थानों पर सरसों की अगेती फसल पक कर तैयार हो गई है। किसान उसकी कटाई कर रहे हैं। इस बेमौसम बारिश बाद गन्ना की फसल खेत में गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
किसानों की लागत डूबेगी तो बढ़ेगा बोझ
जिले में करीब 2.13 लाख हेक्टेयर गेहूं की बुआई हुई है। इसके अलावा मटर, सरसों, मसूर और गन्ना की खेती हुई है। गन्ना कटाई के साथ वसंतकालीन के बाद की बुआई भी चल रही है। हाल में की गई गन्ने की बुआई पर भी बारिश का असर पड़ेगा। वहीं, गेहूं की फसल लगभग तैयार हो गई थी। गेहूं की बालियों में दाने आने के बाद फसल पकी तो अब इसकी कटाई शुरू है। गट्ठर खेतो में पड़े है। भीग न जाये इसे लेकर किसान पालीथिन, तिरपाल का सहारा ले रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।