मुझोली गांव में गुलदार का आतंक, पिंजरा लगाया
तहसील के मझोली गांव में गुलदार ने मवेशियों पर हमला किया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस...

तहसील के सुदूरवर्ती मझोली गांव में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। अब तक दर्जनों मवेशियों का शिकार कर चुका है। आतंक को देखते हुए वन विभाग ने अब यहां पिंजरा लगा दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक मचा हुआ है, ग्रामीणों ने बताया कि अब तक वह कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। इस कारण पशुपालक परेशान थे। ग्रामीणों का एकमात्र आय का साधन पशुपालन है। गुलदार उन्हीं दुधारु जानवरों को निवाला बना रहा है। ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन, विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। इधर काबीना मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्य को भी समस्या बताई गई थीं। निवर्तमान बीडीसी दीपक कन्नू साह ने बताया कि वन दरोगा संजय जोशी, गोपाल परिहार, मोहन परिहार, गोकुल परिहार, पंकज परिहार, प्रीतम परिहार के सहयोग से पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने इसके लिए काबीना मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।