Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsPolice Launches Traffic Violation Crackdown 42 Penalties Issued
तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर तीन नपे
पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया। टीआई दरबान सिंह मेहता और सुमित पाण्डे ने चेकिंग अभियान में 42 लोगों पर मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा, तेज रफ्तार के लिए तीन...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 23 May 2025 04:46 PM

पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत टीआई दरबान सिंह मेहता और इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे ने टीम के साथ लिंक रोड़, जाखन देवी, शिखर तिराहा और टैक्सी स्टैण्ड पर चेकिंग अभियान चलाया। 42 लोगों पर मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर तीन दोपहिया वाहन सीज किए। छह के डीएल निरस्त करने की कार्रवाई की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।