District Magistrate Emphasizes Importance of Gosadan for Animal Welfare गोसदन केवल आश्रय स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDistrict Magistrate Emphasizes Importance of Gosadan for Animal Welfare

गोसदन केवल आश्रय स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि गोसदन केवल आश्रय स्थल नहीं है, बल्कि यह सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने गोसेवक व गोसदन योजना को एक अच्छी पहल बताया। वर्तमान में तीन गोसदन संचालित हैं, जिनमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 3 May 2025 01:19 PM
share Share
Follow Us on
गोसदन केवल आश्रय स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक

बागेश्वर, संवाददाता जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि गोसदन केवल आश्रय स्थल नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक है। उन्होंने गाम्य गोसेवक व गोसदन योजना को एक अच्छी पहल बताया। इससे पहले से भी अधिक मजबूत करने की बात की। यह बात उन्होंने शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कही। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में जनपद में तीन पंजीकृत गोसदन संचालित हैं, जिनमें कुल 254 निराश्रित पशुओं की देखरेख की जा रही है। मनकोट व जैसर में नए गोसदनों के निर्माण के प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं।

दो अन्य स्थानों पर गोसदन खोलने के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राम्य गोसेवक-गोसदन योजना के तहत सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने गोसंरक्षण के कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए प्रस्तावित नए गोसदनों के संचालन की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, तांकि अधिक से अधिक निराश्रित पशुओं को आश्रय मिल सके। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता से संबंधित मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम स्तर पर पशु संरक्षण संबंधी जागरूकता अभियान चलाएं और आमजन को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की जानकारी दें। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नर गोवंश पंजीकरण के लिए न्याय पंचायतों में समय-समय पर गोष्ठियां और जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक के दौरान गोसदन संचालकों ने समिति के समक्ष अपने अनुभव और समस्याएं साझा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज जोशी, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, ख्याली राम, जिला पंचायतराज अधिकारी सुंदर लाल सहित गोसदन संचालक और समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।