hondas two-wheeler got the most customers in april 2025 इस कंपनी की टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, टॉप-3 से बाहर हो गई हीरो; जानिए बीते महीने कैसी रही बिक्री, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़hondas two-wheeler got the most customers in april 2025

इस कंपनी की टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, टॉप-3 से बाहर हो गई हीरो; जानिए बीते महीने कैसी रही बिक्री

होंडा के टू-व्हीलर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में होंडा (Honda) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 01:37 PM
share Share
Follow Us on
इस कंपनी की टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, टॉप-3 से बाहर हो गई हीरो; जानिए बीते महीने कैसी रही बिक्री

होंडा के टू-व्हीलर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में होंडा (Honda) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा ने इस दौरान कुल 4,80,896 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इस दौरान होंडा के टू-व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 11.26 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 5,41,946 यूनिट था। बता दें कि इस बिक्री में डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों शामिल हैं। जानते हैं इस दौरान दूसरे सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:एक बार फिर इस टू-व्हीलर कंपनी को मिले 400000 से ज्यादा ग्राहक, जानिए डिटेल्स

चौथे नंबर पर खिसक गई हीरो

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस रही। टीवीएस ने इस दौरान 14.88 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,30,330 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज रही। बजाज ने इस दौरान 6.98 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,17,937 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो मोटोकॉर्प रही। हीरो मोटोकॉर्प ने इस दौरान 42.76 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,05,406 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

ये भी पढ़ें:₹39827 के बेनिफिट्स के साथ ये बाइक फ्लिपकार्ट पर लॉन्च, फुल चार्ज पर 172Km रेंज

छठे नंबर पर रही रॉयल एनफील्ड

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुजुकी रही। सुजुकी ने इस दौरान 13.66 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,12,948 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड रही। रॉयल एनफील्ड ने इस दौरान 5.73 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 86,559 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 81,870 यूनिट था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।