शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार की आवश्यकता पर जोर
चम्पावत में राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी अधिवेशन प्रारंभ हुआ। पहले दिन शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में नौनिहालों की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडेय ने शिक्षा की...

चम्पावत। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू हो गया है। पहले दिन आयोजित की गई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में नौनिहालों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने के प्रयासों से पर विचार विमर्श किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर अधिवेशन का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिवेशन के पहले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी और इंदुवर जोशी के संचालन में हुई शैक्षिक उन्नयन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी उपस्थित जनों ने शैक्षिक क्षेत्र में सुधार और उन्नति के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया और विचार साझा किए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी गोविंद बोहरा, नरेंद्र जोशी, सीहॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, हिमांशु मुरारी, रामेश देव, जगदीश सिंह तड़ागी, विनोद कुमार, जीवन ओली, सतीश पांडेय, प्रकाश तड़ागी, घनश्याम भट्ट, कमल भट्ट, संजय भट्ट, जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेश सिंह बिष्ट, केदार सिंह राजवाल, कल्पना आर्य, विनोद गहतोड़ी, मुकेश वर्मा, भूपेश जोशी, टीसी जोशी, नरेंद्र नाथ, गिरीश गहतोड़ी, गोविंद मेहता, दीपक अधिकारी, प्रकाश उपाध्याय, नवीन बिष्ट, प्रकाश बोहरा, खुशाल रावत, गिरीश भट्ट सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शनिवार को जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।