Car Accident on Mussoorie-Dhanolti Road Injures Four मसूरी में कार खाई में गिरी चार लोग घायल, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCar Accident on Mussoorie-Dhanolti Road Injures Four

मसूरी में कार खाई में गिरी चार लोग घायल

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 9 May 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
मसूरी में कार खाई में गिरी चार लोग घायल

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक कार के खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे सूचना मिली की मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर एक कार गुरु राम राय स्कूल के पास खाई में गिर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गिरी थी। पुलिस ने घायलों को खाई से से ऊपर निकाला और 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वाहन लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रहा था।

रोड पर जानवर आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में गिर गया। वाहन प्रशांत सकलानी पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेमनगर देहरादून चला रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।