थपलियाल स्वाभिमान मोर्चा मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक बने
पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक एकता अभियान ने रेसकोर्स में बैठक की। पीसी थपलियाल को स्वाभिमान मोर्चा का संयोजक बनाया गया। सुरेंद्र सिंह पांगती ने कहा कि पूर्व सैनिकों को राजनीति में अहम भूमिका निभानी चाहिए।...

पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक एकता अभियान के तत्वाधान में गुरुवार को ऑफिसर ट्रांजिट हॉस्टल रेसकोर्स में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से पीसी थपलियाल को स्वाभिमान मोर्चा मार्ग दर्शक मंडल का संयोजक बनाया गया। एकता अभियान के संयोजक सुरेंद्र सिंह पांगती ने कहा कि समय आ गया है जब राज्य को विश्वसनीय राजनैतिक विकल्प तैयार किया जाए। जिसमें पूर्व सैनिक अहम भूमिका निभाए। पूर्व पीसीसीफ जयराज ने कहा कि वो स्वाभिमान मोर्चा के मार्गदर्शक मंडल में तन मन धन से काम करेंगे। पूर्व उद्यान अधिकारी आरपी कुकसाल, बृजभूषण रावत, हर्ष पति उनियाल को मार्ग दर्शक मंडल में शामिल किया गया। इस दौरान राम शुक्ला ने भी विचार रखे।
मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरपार के संघर्ष का आह्वान किया और भ्रष्टाचारी राजनीति को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट बनाने का जिम्मा पूर्व कर आयुक्त शांति नौटियाल को दिया गया। बैठक की अध्यक्षता एकता अभियान के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने की। मौके पर बैठक को प्रकाश गौड़, रोहित ध्यानी, त्रिभुवन चौहान, राजेंद्र भट्ट, रघुवीर बिष्ट, धनंजय बिष्ट आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।