Divine Conclusion of Shri Devi Bhagwat Katha and Mahayagya in Haldwani क्रिया का फल प्रतिक्रिया के रूप में मिलना तय: विजयानंद गिरी , Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsDivine Conclusion of Shri Devi Bhagwat Katha and Mahayagya in Haldwani

क्रिया का फल प्रतिक्रिया के रूप में मिलना तय: विजयानंद गिरी

हल्द्वानी में श्रीदेवी भागवत कथा महापुराण और सर्व देवी देवता महायज्ञ महोत्सव का समापन दिव्य आहुतियों के साथ हुआ। वसन्त विजयानन्द गिरी महाराज ने बताया कि व्यक्ति की क्रिया का फल प्रतिक्रिया के रूप में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 13 April 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
क्रिया का फल प्रतिक्रिया के रूप में मिलना तय: विजयानंद गिरी

हल्द्वानी। एमबी मैदान में आयोजित श्रीदेवी भागवत कथा महापुराण एवं सर्व देवी देवता महायज्ञ महोत्सव का विराम रविवार को दिव्य आहुतियों के साथ हुआ। इस मौके पर वसन्त विजयानन्द गिरी महाराज ने कहा कि व्यक्ति की क्रिया का फल प्रतिक्रिया के रूप में मिलना ही चाहिए। यदि नहीं मिल रहा तो उस क्रिया में गलती है, जिसे सुधारना आवश्यक है। जिन चीजों से घर परिवार के सदस्य प्रसन्न होते हैं उन्हें पहले घर के कुल देवी, देवता को अर्पण करना चाहिए। इस मौके हेमंत पांडे के परिवार ने विधिवत दिव्य पूजित कलश महाअभिषेक व आरती पूजन किया गया। बताया कि 14 दिनों तक आयोजन में प्रतिदिन हजारों लोग अन्नदान प्रसाद भंडारे में शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।