चोरगलिया में बरसात से पहले पूरे होंगे बाढ़ सुरक्षा के काम
हल्द्वानी के एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने चोरगलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बरसात से पहले बाढ़...

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन, सिंचाई व वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को चोरगलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि बरसात से पहले क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। जल्द ही तटबंध निर्माण व डायवर्जन के कार्य शुरू किए जाएंगे।
प्रशासन, सिंचाई और वन विभाग की टीम ने चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा, भीड़ा व आमखेड़ा के चिह्नित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जल्द से नदी के डार्यवजन व तटबंधों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाए। ताकि बरसात से पहले क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि सुनारधड़ा व कुटलिया में बाढ़ सुरक्षा के कामों के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। बरसात तक हर हाल में क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत, वन विभाग के एसडीओ गणेश जोशी, रेंजर महेंद्र रैकुनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, नन्दन बोरा, राजू जागी, हेम बजेठा, नितेश बुधानी, दीपक आर्या, नवीन जोशी, दीपांश बेलवाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।