अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष बने पीयूष
हल्द्वानी में अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या और अन्य नेताओं ने अध्यक्ष पीयूष तिवारी, उपाध्यक्ष गिरजेश पांडे, सचिव चंदन मेहता, कोषाध्यक्ष संजय मेलकानी आदि...

हल्द्वानी। अधिवक्ता परिषद हल्द्वानी इकाई की घोषणा रविवार को की गई। प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या, प्रदेश मंत्री संजय सिंह, उधम सिंह नगर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष धरणीधर गुणवंत, प्रदेश मंत्री कुंवर नृपेंद्र सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से नामों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर पीयूष तिवारी, उपाध्यक्ष-गिरजेश पांडे, सचिव श्चंदन मेहता, कोषाध्यक्ष संजय मेलकानी, महिला प्रमुख सुचित्रा बेलवाल, कार्यकारणी सदस्य ललित गुरुरानी, सोहन रौतेला, राजवेंद्र सिंह क्वीरा, सामान्य सदस्य जगमोहन खोलिया, भावना मठपाल को नियुक्त किया गया। कार्यकारणी के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा, अधिवक्ता भास्कर जोशी, दिग्विजय सिंह बिष्ट ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।