स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा : रविन्द्र पुरी
हरिद्वार, संवाददाता। एसएमजेएन कॉलेज में सोमवार को प्रदेश स्तर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में निबंध प्रतियोगिता क

एसएमजेएन कॉलेज में सोमवार को प्रदेश स्तर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के चरित्र एवं विचारों को आत्मसात करें। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि राष्ट्र के विकास एवं युवाओं के व्यक्तित्व प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा से ही समाज में रही है। प्रो. बत्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सफलता पाने वाले 13 छात्र छात्राओं में साक्षी राणा, आकांक्षा पाल, रिया, पिंकी वर्मा, इशारानी कश्यप, इशिका शर्मा, अंकित कुमार, अभय कश्यप, दिशा कुमारी, कशिश ठाकुर, प्रिया प्रजापति हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।