Uttarakhand Transport Ministerial Employees Union Elects New Leadership सुषमा कर्मचारी संघ अध्यक्ष और विनोद महामंत्री बने, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsUttarakhand Transport Ministerial Employees Union Elects New Leadership

सुषमा कर्मचारी संघ अध्यक्ष और विनोद महामंत्री बने

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में सुषमा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष और विनोद चमोली को महामंत्री चुना गया। इस अधिवेशन में कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 24 April 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
सुषमा कर्मचारी संघ अध्यक्ष और विनोद महामंत्री बने

हरिद्वार,संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में गुरुवार को सुषमा चौधरी प्रदेश अध्यक्ष और विनोद चमोली महामंत्री चुने गए। इससे पहले कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अतिरिक्त राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रान्तीय उपाध्यक्ष और जनवीर सिंह रावत को प्रान्तीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बिजेंद्र राणा, ग्रेट वालिया को प्रान्तीय संगठन मंत्री बनाया गया। कुलदीप सिंह नेगी को सम्प्रेक्षक और ब्रजमोहन सिंह रावत को संयुक्त मंत्री बनाया गया। मनोहर कांत मिश्रा ने सभी को शपथ दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।