Tribute to Rajiv Gandhi on Martyrdom Day by Congress Leaders जसपुर में बलिदान दिवस पर याद किए गए राजीव गांधी, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsTribute to Rajiv Gandhi on Martyrdom Day by Congress Leaders

जसपुर में बलिदान दिवस पर याद किए गए राजीव गांधी

जसपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। बुधवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम स्व.

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरWed, 21 May 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
जसपुर में बलिदान दिवस पर याद किए गए  राजीव गांधी

जसपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। बुधवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को याद किया। उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को गिनाया। विधायक ने कहा कि राजीव गांधी ऊंची सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने ही देश में कंप्यूटर क्रांति को जन्म दिया। देश हित में किए गए उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां गजेंद्र सिंह, इखितयार बब्लू, मोइनुददीन, सरदार सुखदेव सिंह, नफीस कदीरी, शेख हाशिम, मो. रफी, अमृत सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।