Grand Procession Celebrates Hindu New Year with Cultural Performances हिंदू नव वर्ष के आगमन पर निकाली शोभायात्रा , Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsGrand Procession Celebrates Hindu New Year with Cultural Performances

हिंदू नव वर्ष के आगमन पर निकाली शोभायात्रा

नव वर्ष अभिनंदन समिति ने शनिवार दोपहर को हिंदू नव वर्ष के आगमन पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने संस्कृति का संदेश दिया। महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने भारतीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारSun, 30 March 2025 03:44 PM
share Share
Follow Us on
हिंदू नव वर्ष के आगमन पर निकाली शोभायात्रा

नव वर्ष अभिनंदन समिति की ओर से हिंदू नव वर्ष के आगमन और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से पूर्व शनिवार दोपहर बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने आम जन को अपनी संस्कृति और सभ्यता का संदेश दिया। हिंदू पंचायती धर्मशाला से आरंभ शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में जाकर संपन्न हुई। तत्पश्चात प्रेक्षागृह सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। हमें इसको पाश्चात्य सभ्यता से बचाना होगा। तत्पश्चात स्कूली बच्चों और महिला कीर्तन मंडलियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र कोठारी, कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी, महानंद ध्यानी, शशि भूषण अमोली, बलवान सिंह रावत, राजेंद्र पंत, पंकज ध्यानी, विकास देवरानी, दिनेश जुयाल, मनोज कुकरेती, चंदन सिंह नकोटी, प्रेमा खंतवाल, रजनी नेगी,आशीष रावत और विकास मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश नैथानी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।