Nainital Minor Rape Uttarakhand turmoil after brutality with an innocent Hindu organizations shut down market in Almor Nainital Minor Rape: मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उत्तराखंड में उबाल, अल्मोड़ा में हिन्दूवादी संगठनों ने कराया बाजार बंद, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Nainital Minor Rape Uttarakhand turmoil after brutality with an innocent Hindu organizations shut down market in Almor

Nainital Minor Rape: मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उत्तराखंड में उबाल, अल्मोड़ा में हिन्दूवादी संगठनों ने कराया बाजार बंद

इसके बाद भी लोगों ने बाजार में घूमकर बाजार बंद करवा दिया। इससे अमूमन चहल-पहल वाले माल रोड, धारानौला, एलआरसाह मार्ग, तल्ला मालरोड में सन्नाटा पसरा रहा।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 12:47 PM
share Share
Follow Us on
Nainital Minor Rape: मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उत्तराखंड में उबाल, अल्मोड़ा में हिन्दूवादी संगठनों ने कराया बाजार बंद

Nainital Minor Rape: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक मासूब बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद उत्तराखंड में लोगों में भारी आक्रोश है। देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ सहित अन्य शहरों में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। यहीं नहीं, व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना विरोध भी दर्ज कराया है।

नैनीताल में 12 सालकी नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप के विरोध में अल्मोड़ा में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अल्मोड़ा में हिन्दूवादी संगठनों ने शनिवार को बाजार बंद करवा दिया। हालांकि जिले के दोनों व्यापार मंडलों ने व्यापारियों से दुकानें खोलने की छूट दी थी।

इसके बाद भी लोगों ने बाजार में घूमकर बाजार बंद करवा दिया। इससे अमूमन चहल-पहल वाले माल रोड, धारानौला, एलआरसाह मार्ग, तल्ला मालरोड में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद होने से गांव घरों से यहां पहुंचे लोगों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग चाय पानी तक के लिए तरसे रहे।

दुराचार के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

नैनीताल में एक मासूम से दुराचार की घटना के पिथौरागढ़ में अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को यहां अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।

नगर के जिला न्यायालय परिसर में बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एक बारह साल की मासूम के साथ दुराचार की घटना शर्मशार है।

नैनीताल में पुलिस के पहरे में हुई जुमे की नमाज

नैनीताल में शुक्रवार को पुलिस के कड़े पहरे के बीच मल्लीताल स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिद से लेकर गाड़ी पड़ाव क्षेत्र तक का क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया था। नमाज के दौरान नारेबाजी कर रही भीड़ को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर काबू किया गया।

वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद महाराज के भीड़ के साथ अचानक मस्जिद की तरफ कूच किए जाने के बाद महौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्कामुक्की हुई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने फिर से बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को मस्जिद से पहले ही रोक लिया।

इसके बाद ये लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे और आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग करने लगे। यहां करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बुधवार को नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद से नैनीताल का माहौल तनावपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।