पूर्व प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह का निधन
बेरीनाग के पूर्व प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह महरा का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा थल रामगंगा नदी तट पर हुई, जहाँ उनके पुत्र इन्द्र सिंह ने अग्नि दी। गुलाब सिंह समाजिक कार्यों में...
बेरीनाग। पूर्व प्रधानाध्यापक उडियारी निवासी गुलाब सिंह महरा उम्र 75 वर्षीय का बिमारी के कारण निधन हो गया है। शुक्रवार को थल रामगंगा नदी तट पर अंतेष्ठी हुई। पुत्र इन्द्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतेष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हो गये। गुलाब सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यों में बडचडकर प्रतिभाग करने के साथ ही हास्य व्यंग्य के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध थे। गुलाब सिंह के निधन पर पूर्व प्रधान दीवान सिंह, दीपा देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक हयात सिंह,सीएस कार्की, शंकर महरा, प्रदीप महरा, कुंदन सिंह,देवेन्द्र सिंह कल्याण सिंह, पुष्कर सिंह, रूप सिंह, योगेश सहित आदि ने शोक जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।