निगम के कूड़ा वाहनों से सड़कों पर फैल रही गंदगी
पिथौरागढ़ नगर में कूड़ा निस्तारण करने वाले वाहनों के कारण गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि निगम कर्मी कूड़े को टिप्पर में भरते हैं, लेकिन अधिक कूड़ा डालने से यह सड़कों पर उड़कर...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 22 April 2025 04:35 PM

पिथौरागढ़। नगर में कूड़ा निस्तारण करने वाले वाहनों से ही शहर में गंदगी फैल रही है। मंगलवार को स्थानीय रवि पंत, मोहन जोशी आदि ने कहा कि निगम कर्मी शहर में जगह-जगह एकत्र कूड़े को टिप्पर में भरकर निस्तारण करते हैं। टिप्पर में अधिक कूड़ा डाले जाने से वाहन संचालन के दौरान कूड़ा उड़कर सड़कों में फैल रहा है। कभी कभार कूड़ा उड़कर दुकानों में भी घुस रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।