Increased Border Security at India-Nepal Border Affects Daily Commuters and Trade भारत नेपाल सीमा पर आवाजाही का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsIncreased Border Security at India-Nepal Border Affects Daily Commuters and Trade

भारत नेपाल सीमा पर आवाजाही का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा

भारत की नेपाल सीमा पर आवाजाही करने वालों पर कड़ा पहरा है।सुरक्षा कर्मी जिले में नेपाल सीमा से लगे अंतरराष्ट्रीय पुलों पर पहली बार आने जाने वालों का डि

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 8 April 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
भारत नेपाल सीमा पर आवाजाही का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा

पिथौरागढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही करने वालों की चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कर्मी जिले में नेपाल सीमा से लगे अंतरराष्ट्रीय पुलों पर पहली बार आने-जाने वालों का डिजिटल ब्योरा सुरक्षित रख रहे हैं। जिससे किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर संबंधित तक आसानी से पहुंचा जा सके। इस सीमा पर पहले बिना किसी तरह के पहचान पत्र दिखाए दोनों देशों के नागरिक आसानी से आवाजाही करते थे। नए आदेश के बाद दोनों देशों में रोज आकर कारोबार और दैनिक मेहनत मजदूरी के काम के लिए आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। सीमांत जनपद की नेपाल से खराब 150 लंबी खुली सीमा लगी हुई है। इसमें 5 से अधिक पुलों से साल में हर रोज औसत एक हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। दोनों देशों के लोगों के आपस में रोटी-बेटी के संबंध हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार आवाजाही के लिए वैध प्रमाण पत्र दिखाने, डिजिटल तरीके से ब्योरा रखने से आमजन का अधिक समय जाया होता है। साथ ही भीड़ होने पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।

आम नागरिकों का कहना है कि दोनों देशों के लोगों को पहले की तरह ही आने-जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। नेपाल के कुछ व्यापारी झूलाघाट में अपने देश में कारोबार करते हैं, जबकि रात में रहने को भारत आते हैं। उनके बच्चे भी भारत में ही पढ़ रहे हैं। ऐसे ही जौलजीबी, धारचूला में भी दोनों देशों के कई कारोबारी एक दूसरे देश में रोज आते-जाते हैं। ऐसे में सीमा पर सुरक्षा कड़ी हो जाने से व्यापारियों को भी मुश्किल हो रही है। जिसका असर सीमा के व्यापारिक गतिविधियों में भी पड़ रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में अनैतिक घटनाओं को रोकने व सुरक्षा को देखते हुए पहचान पत्र की जांच के साथ डिजिटल एंट्री के बाद ही अवगमन की अनुमति है। भारतीय नागरिक हों या नेपाली अपना पहचान पत्र दिखाकर ही एक दूसरे देशों में अब आवागमन कर सकते हैं।

- टीसिरिंग दोर्जे, असिस्टेंट कमाडेंट एसएसबी 55वीं वाहिनी एफ कम्पनी झूलाघाट।

आए दिन सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों के साथ जांच पर विवाद होता है। पूर्व की तरह ही आवागमन के लिए दोनों देशों को काम करना चाहिए। जिससे सीमा सुरक्षा के साथ दोनों देशों के लोगों को भी सुविधा मिले।

- मोहन सिंह, व्यापारी, नेपाल

------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।