roadways casualty dependent will get job case is clear उत्तराखंड में रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ, कितने लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़roadways casualty dependent will get job case is clear

उत्तराखंड में रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ, कितने लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

  • रोडवेज मृतकों की भर्ती का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। रोडवेज में 43 मृतक आश्रितों को नियुक्ति दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने गुरुवार को रोडवेज प्रबंधन को नियमानुसार नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानFri, 11 April 2025 09:28 AM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड में रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ, कितने लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में रोडवेज मृतकों की भर्ती का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज में 43 मृतक आश्रितों को नियुक्ति दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने गुरुवार को रोडवेज प्रबंधन को नियमानुसार नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया। इस तरह अब रोडवेज में मृतक आश्रित 43 लोगों को नौकरी मिल जाएगी।

रोडवेज में 43 मृतक आश्रित बीते कई साल से नियुक्ति देने की मांग कर रहे थे। रोडवेज में सीधी भर्ती पर रोक लगी होने के कारण इन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इसे लेकर आश्रित और रोडवेज की कर्मचारी यूनियनों के दबाव बनाया तो प्रबंधन ने शासन से मार्गदर्शन मांगा था। इस पर अपर सचिव रीना जोशी ने गुरुवार को रोडवेज के प्रबंध निदेशक को नियमानुसार नियुक्ति की कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। प्रदेश सरकार की हरी झंडी के बाद अब मृतक आश्रितों को नौकरी मिलने की आस जग गई है। रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने इसके लिए सरकार का आभार जताते हुए इसे अपने संघर्ष का परिणाम बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।