दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला
कलियर, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दस लोगों के खिलाफ दहेज

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2023 में नवीन कुमार पुत्र टेकचंद निवासी ग्राम शिखर, थाना मंगलौर के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के कुछ समय तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज के रूप में कार और नगदी नहीं मिलने पर उन्होंने विवाहिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फरवरी 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके पति और जेठ ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी पति नवीन कुमार, ससुर टेकचंद, जेठ राहुल, जेठानी कोमल, ननद मीनू, डोली, जुली और अमित, अंकुर, धर्मेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।