भगवान परशुराम से अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा मिलती है
रुड़की, संवाददाता। परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को परशुराम सेवा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों में पहुंची जहां उनका फूल वर्षा स

परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को परशुराम सेवा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों में पहुंची जहां उनका फूल वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा डीएवी डिग्री कॉलेज के समीप स्थित आर्य उपवन से शुरू हुई जो कि आजाद नगर चौक, बीएसएम तिराहा, गोल चौराहा, सिविल लाइंस राजपूताना, मेन बाजार अनाज मंडी आदि स्थानों पर होते हुए भगवान परशुराम घाट पर सम्पन्न हुई। सभी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा संयोजक विनय शर्मा ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम भगवान विष्णु के छठे अवतार और भगवान शिव के परम भक्त भगवान परशुराम की जयंती मना रहे हैं।
उनसे हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।