Laksar Sugar Mill to End Crushing Season 2024-25 on April 14 Amid Low Cane Supply चीनी मिल ने दिया 14 अप्रैल में बंदी का अंतिम नोटिस, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsLaksar Sugar Mill to End Crushing Season 2024-25 on April 14 Amid Low Cane Supply

चीनी मिल ने दिया 14 अप्रैल में बंदी का अंतिम नोटिस

लक्सर। लक्सर चीनी मिल 14 अप्रैल को अपना पेराई सत्र 2024-25 बंद करेगा। रविवार को मिल के प्रधान प्रबंधक ने लक्सर, ज्वालापुर, लिब्बरहेड़ी व इकबालपुर गन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 13 April 2025 04:09 PM
share Share
Follow Us on
चीनी मिल ने दिया 14 अप्रैल में बंदी का अंतिम नोटिस

लक्सर चीनी मिल 14 अप्रैल को अपना पेराई सत्र 2024-25 बंद करेगा। रविवार को मिल के प्रधान प्रबंधक ने लक्सर, ज्वालापुर, लिब्बरहेड़ी व इकबालपुर गन्ना समितियों को सत्र समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किया है। इससे पहले मिल प्रबंधन 7 अप्रैल में पहला व 9 अप्रैल में दूसरा नोटिस जारी कर चुका है। प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मिल में फिलहाल गन्ने की फ्री खरीद की जा रही है। किसान गन्ना समिति की पर्ची के बिना अपना गन्ना सीधे मिल के गेट कांटे पर लाकर तुलवा रहे हैं। फिर भी मिल को क्षमता से आधा गन्ना भी नहीं मिल पा रहा है। इससे मिल में रोज 10 से 12 घंटे नो केन की वजह से पेराई बंद रहती हे। इसे देखते हुए 14 अप्रैल में सत्र समाप्त करने का आखिरी नोटिस दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।