झबरेड़ा में निकाली महर्षि कश्यप की शोभायात्रा
झबरेड़ा,संवाददाता। कस्बे में शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में हवन कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुंदर

ृ कस्बे में शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में हवन कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। शनिवार को कस्बा झबरेड़ा में महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने सुबह मंदिर में पहुंचकर हवन यज्ञ कर महर्षि कश्यप का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दोपहर बाद कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ अमर जवान चौक से हुआ। यात्रा जाहरवीर महाडी से होते हुए मुख्य बाजार, पुराना बाजार, छावनी मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, शिव चौक तथा मेन मार्ग होते हुए वापस जाहरवीर महाडी पर समाप्त हुई। ढोल नगाड़ों बैंड बाजों के साथ चल रही शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।