Scorching Sunday City Faces Record Heat with 36 5 C High रविवार को दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsScorching Sunday City Faces Record Heat with 36 5 C High

रविवार को दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

रुड़की। शहर में रविवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। दिनभर आसमान से बरसी आग की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को छुट्टी होने के बा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 20 April 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
रविवार को दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

शहर में रविवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भीषण गर्मी में लोग दिनभर घरों में ही कैद रहे। रविवार को सूरज निकलने के साथ ही गर्मी के तेवर भी तल्ख हो गए। लोगों ने तेज धूप निकलने से पहले ही अपने जरूरी काम निपटा लिए। इसके बाद दिनभर चली गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। जरूरी काम होने पर ही शहर के लोग घरों से बाहर निकले, जिसके चलते दोपहर में शहर की सड़के सूनसान बनी रही। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.5 जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि के बाद 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।