Sudden Weather Change Brings Relief from Heat in Roorkee with Heavy Rain रुड़की में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsSudden Weather Change Brings Relief from Heat in Roorkee with Heavy Rain

रुड़की में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार को रुड़की और आसपास के इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके कारण तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 2 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
रुड़की में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

शुक्रवार को रुड़की और आसपास के इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके कारण तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी में राहत मिली, लेकिन कुछ इलाकों में बिजली गुल होने से परेशानी भी हुई। वहीं, बारिश की वजह से शहर में कई नालियां ओवर फ्लो हो गई। काफी देर तक इन क्षेत्रों में पानी भरा रहा। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में भी 7.5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। जबकि पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था।

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, शहर में हुई बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है। आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद कई इलाकों में नालियों ओवर फ्लो हो गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।