Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsThree-Day Shri Ram Katha Begins with Yagna in Arya Samaj Ramnagar
कथा में श्रीराम के जन्म की गाथा सुनाई
रुड़की, संवाददाता। आर्य समाज रामनगर में तीन दिवसीय चलने वाली श्रीराम कथा का शुक्रवार को यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। यज्ञ के यजमान बिहारी लाल रहे।
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 9 May 2025 05:40 PM

आर्य समाज रामनगर में तीन दिवसीय चलने वाली श्रीराम कथा का शुक्रवार को यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। यज्ञ के यजमान बिहारी लाल रहे। श्रीराम कथा आचार्य आदर्श गुरुकुल दूधली खतौली से आए पवन वीर रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित श्रीराम कथा सुनाई। कहा कि महाराजा दशरथ जो एक चक्रवर्ती सम्राट थे, किस प्रकार उनके घर भगवान रामचंद्र का जन्म हुआ। उन्होंने अंत में सभी को श्रीराम कथा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि श्रीराम कथा सुबह सात से 10 और शाम 8 से 10 बजे तक चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।