Cabinet Minister Saurabh Bahuguna Supports BJP Candidate Vishwajit Haldar in Shaktifarm शक्तिगढ़ में मंत्री बहुगुणा ने विश्वजीत हालदार के लिए मांगे वोट, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCabinet Minister Saurabh Bahuguna Supports BJP Candidate Vishwajit Haldar in Shaktifarm

शक्तिगढ़ में मंत्री बहुगुणा ने विश्वजीत हालदार के लिए मांगे वोट

शक्तिफार्म में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी विश्वजीत हालदार के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया गया है और भाजपा सरकार के विकास कार्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 10 Jan 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
शक्तिगढ़ में मंत्री बहुगुणा ने विश्वजीत हालदार के लिए मांगे वोट

शक्तिफार्म में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी विश्वजीत हालदार के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान विभिन्न पार्टियों और संगठनों के जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वार्ड एक, वार्ड-6 और वार्ड सात में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शक्तिफार्म की जटिल समस्याओं का समाधान कराने में सफल रहे। आज शक्तिफार्म क्षेत्र में सुविधाएं हैं। कनेक्टिविटी के लिए सड़कों और पुलों का निर्माण कराया। आज सिडकुल से शक्तिफार्म जुड़ गया है। क्षेत्र की जनता की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान कराया। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भी भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर और गति मिलेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विश्वजीत को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश राय समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। यहां विष्णु प्रमाणिक, अजय जायसवाल, विजय बागला, दीपक कालरा, संजय बाछाड़, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, राजा हालदार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।