बीस लीटर कच्ची शराब संग एक आरोपी
किच्छा में पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गुरमुख सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को धौराडाम क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को प्लास्टिक के कट्टे के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 21 April 2025 05:44 PM

किच्छा। पुलिस ने बीस ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते रविवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम गुरमुख सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बनकुईयां गोठा सितारगंज बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।