Police Arrest Smuggler with 76 5 Grams of Smack in Nanakmatta 76.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार , Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Arrest Smuggler with 76 5 Grams of Smack in Nanakmatta

76.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता में पुलिस ने 76.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर बूटा सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस की गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बूटा ने बताया कि वह स्मैक बरेली से खरीदकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 7 April 2025 12:15 PM
share Share
Follow Us on
76.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता, संवाददाता। पुलिस ने 76.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि एसआई संजय कुमार, एएसआई कृपाल सिंह, अजीत कुमार, धनराज, बबीता, शुभम सैनी शनिवार की सायं गश्त पर थे। ग्राम हरैया तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को देख जेब से पन्नी को फैकने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास 76.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने अपना नाम बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी हरैया, बिचई बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक बरेली के मामू नामक व्यक्ति से बहेड़ी से खरीदकर स्थानीय लोगों को बेचता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन लोग पाटर्नरशिप में तस्करी करते हैं। नानकमत्ता समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्मैक बेचते हैं। आरोपी ने बताया कि जंद में बंद चमकी उर्फ चमकौर ने तस्करी सिखाया। पुलिस ने बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।