Police File Case Against Husband and In-laws for Dowry Harassment and Domestic Violence महिला से मारपीट के आरोप में पति, सास-ससुर पर केस , Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice File Case Against Husband and In-laws for Dowry Harassment and Domestic Violence

महिला से मारपीट के आरोप में पति, सास-ससुर पर केस

किच्छा में खुशबू वर्मा ने दहेज के लिए पति, सास और ससुर पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया। शादी के बाद उत्पीड़न की घटनाएँ बढ़ी, जिससे गर्भपात भी हुआ। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति अनुज वर्मा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 2 May 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
महिला से मारपीट के आरोप में पति, सास-ससुर पर केस

किच्छा, संवाददाता। दहेज की खातिर महिला के साथ मारपीट और घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंजाबी मोहल्ला वार्ड 16 निवासी खुशबू वर्मा पुत्री राजकुमार वर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट किच्छा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 10 मार्च 2021 को अनुज वर्मा पुत्र गोविन्द प्रकाश वर्मा निवासी श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा मेरठ के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद सास-ससुर और पति उसे कम दहेज लाने का ताना देते हुए उत्पीड़न करने लगे। परिवार वालों से घर और कार की मांग शुरू कर दी।

इसके बाद वह अपने घर आ गई। काफी दिनों तक जब ससुराल से उसे लेने कोई नहीं आया तो वह अपने पिता के साथ जालंधर पति के किराये के मकान में पहुंच गई। आरोप है कि पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट और दहेज की मांग करने लगा। इससे उसका गर्भपात भी हो गया। उसके दोबारा गर्भवती होने पर भी ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं रहा। उसने अपनी देखभाल के लिए के लिए माता को बुला लिया। 29 अप्रैल 2023 को पति उसे और उसकी माता को किच्छा छोड़ गया। 21 सितबंर को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद अनुज उसे अपने साथ जालंधर ले गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। मारपीट में उसके कान के पर्दे में चोट लगी। पति ने उसे घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति अनुज वर्मा, सुसर गोविन्द प्रकाश वर्मा, सास ललिता वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।