बढ़ते अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग
रुद्रपुर में बढ़ते अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं और नशे के कारोबार के खिलाफ आप के पूर्व नगर अध्यक्ष सतपाल सिंह ठुकराल का धरना जारी है। उन्होंने प्रशासन से अपराधों पर अंकुश लगाने और नशे के बढ़ते कारोबार को...
रुद्रपुर। शहर में बढ़ते अपराधों, बढ़ती सड़क दुर्घटना और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आप के पूर्व नगर अध्यक्ष और समाजसेवी सतपाल सिंह ठुकराल का सांकेतिक धरना गांधी पार्क में दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में नशे का करोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशे ने नौजवानो को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उन्होंने प्रशासन से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग।
इस मौके पर महेंद्र सिंह, जितेंद्र, सोना सिंह, गुरविंदर गावा, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।