अमावस्या पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश नवाया
नानकमत्ता में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और दरबार साहिब में मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब की परिक्रमा की और लंगर का आनंद लिया। सूर्यग्रहण के कारण भारी भीड़...
नानकमत्ता, संवाददाता। अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में मत्था टेका और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर शीश नवाया। शनिवार को तड़के से लंबी कतारें लग गईं। शनिवार को सूर्यग्रहण के कारण अमावस्या में भारी भीड़ रही। देर सायं तक लम्बी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं, बाऊली साहिब, अजायब घर के दर्शन किए। बाबा अलमस्त हाल में धार्मिक दीवान सजाया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी, ढांढ़ी, कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर हाल में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए। दिनभर अटूट लंगर बरता गया। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर संतो से आशीर्वाद लिया। यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर सुखवंत सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह पन्नू, गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।