मोदी के 11 साल में देश हुए ऐतिहासिक परिवर्तन:चौहान
भाजपा ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को साझा किया। इसमें अयोध्या में राममंदिर का...
भाजपा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा भाजपा ने अपने स्थान से लेकर 45 साल की अपनी राजनीतिक यात्रा में अनेकों उतार चढ़ाव देखे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली 11 साल की सरकार ने उन सपनों को पूरा किया है,जो जनसंघ के स्थापना के समय देखे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित सम्मेलन का जिलाध्यक्ष उदय रावत,मुख्य वक्ता रमेश चौहान, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र सेमवाल ने पार्टी स्थापना पर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।मुख्य वक्ता रमेश चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों गिनाई। कहा कि जनसंघ के स्थापना के दौरान जो सपने देखे थे,वह पूरे हो रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में राममंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने,तीन तलाक़ का कानून, महिलाओं लोकसभा,विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने,वक्फ संशोधन बिल से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
जिलाध्यक्ष उदय रावत ने पार्टी स्थापना 1980 से लेकर वर्तमान तक के इतिहास की जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तनों से अवगत कराया। इस मौके पर जाखणीधार सुनीता देवी,नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रागड,पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर,पूर्व राज्यमंत्री प्रेम दत्त जुयाल,जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार,डॉ भान सिंह नेगी,गोविन्द रावत, मनीषा पंवार,ममता पंवार, गुप्ता बिष्ट, देवी सिंह पंवार, बसंत चौहान, रमेश रतूड़ी,त्रिलोक रावत, ऋषिराम भट्ट,शिव सिंह बिष्ट,राजेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।